About Us
हमारे देश में सौ से अधिक भाषाएं बोली जाती हैं, इनमें तीस से अधिक भाषाएं ऐसी हैं जिनमें से प्रत्येक भाषा को बोलने वाले लोगों की संख्या दस लाख से भी अधिक है।भारत में आज भी अत्याधुनिक सेवाओं का प्रयोग करने के लिए हमें अंग्रेजी पर निर्भर रहना पड़ता है। अंग्रेजी भाषा में सहज नहीं होने के कारण हमारे देश के लगभग 50 करोड़ पढ़े-लिखे लोग भी इन अत्याधुनिक सेवाओं/जानकारियों का उपयोग करने में स्वयं को असमर्थ पाते हैं। ‘स्वास्थ्य’ क्षेत्र की एक अग्रणी वेबसाइट homeremedieslook.net के रूप में हमारा उद्देश्य है कि लोगों की सेहत से जुड़ी विश्वसनीय जानकारी उनकी भाषा में उन तक पहुचाएं, जिससे हमारे देश के आम लोग भी इंटरनेट के माध्यम से अपने स्वास्थ्य से संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकें। हमारा मानना है कि स्वास्थ्य संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए भाषा की सीमाओं को खत्म करना होगा। इससे प्रत्येक व्यक्ति अपनी भाषा में ज्ञान/सूचना को प्राप्त करने में सक्षम होगा एवं सही अर्थों में स्वस्थ भारत का सपना पूरा होगा।
आप हमसे homeremedieslook.net पर संपर्क कर सकते हैं