अंडकोष में पानी सुखाने की दवा के द्वारा हाइड्रोसील का सफल इलाज

पुरुषों का अंडकोष विभिन्न प्रकार की नसों तथा मांसपेशियों से बनी एक थैली नुमा संरचना होती है, जिसमें शुक्राणु सुरक्षित रहते हैं, इसे टेस्टिस भी कहा जाता है। पुरुषों के अंडकोष में पानी भरने की समस्या को हैड्रोसिल के नाम से जाना जाता है। हाइड्रोसील केवल पुरुषों में होने वाली एक समस्या है जिसके कारण पुरुषों के अंडकोष में पानी बढ़ने तथा सूजन के कारण अंडकोष बड़ा हो जाता है और उसमें दर्द भी होता है। पुरुषों के अंडकोष में पानी बढ़ने तथा सूजन आने के विभिन्न शारीरिक कारण हो सकते हैं, इसमें खान-पान से लेकर दैनिक दिनचर्या शामिल हो सकती है, तथा कभी-कभी यह सूजन पुरुषों के अंडकोष में चोट लगने के कारण भी हो सकती है। अंडकोष में सूजन के कारण पुरुषों को बहुत अधिक दर्द का सामना करना पड़ता है, किंतु शर्म के कारण पुरुष किसी से इस बात को कहते नहीं हैं। इसलिए आज हम अंडकोष में पानी सुखाने की दवा के बारे में चर्चा करेंगे जिससे पुरुषों में होने वाली समस्या का निदान किया जा सके।

अंडकोष में पानी सुखाने की दवा

आधुनिक समय में पुरुषों के शरीर में होने वाली विभिन्न बीमारियों में से हाइड्रोसील की है बीमारी है जो विभिन्न प्रकार की शारीरिक समस्याओं तथा शारीरिक आघात होने के कारण पुरुषों के टेस्टिस में पानी बढ़ने तथा सूजन आने के कारण होती है। हाइड्रोसिल के कारण पुरुषों में प्रजनन क्षमता पर प्रभाव पड़ता है तथा हाइड्रोसील के कारण पुरुष बांझपन की समस्या से भी जूझ सकते हैं क्यों की पुरुषों के अंडकोष में सूजन आ जाने के कारण वीर्य निर्माण में प्रभाव पड़ता है जिसके कारण पुरुषों में सेक्स संबंधित विभिन्न प्रकार की समस्याएं हो सकती हैं।

 

व्यक्त के लिंग में इरेक्शन की समस्या भी आ सकती है, इसलिए अंडकोष में पानी सुखाने की दवा द्वारा इलाज करना बहुत ही आवश्यक होता है। अंडकोष का पानी सुखाने के कई तरीके हो सकते हैं, इसे दवा द्वारा तथा इसकी सर्जरी भी की जा सकती है, किंतु सबसे पहले हमें अंडकोष में पानी बढ़ने के कारणों को जानने की आवश्यकता होती है जो अंडकोष के इलाज में सहयोग करती है।

 

पुरुषों के अंडकोष में पानी बढ़ने के कारण

पुरुष के शरीर में होने वाले विभिन्न प्रकार के समस्याओं में अंडकोष में पानी बढ़ने या हाइड्रोसील की समस्या पुरुषों के शरीर में एक अहम समस्या मानी जाती है। इस समस्या के कारण पुरुषों के सेक्स से संबंधित विभिन्न प्रकार की समस्याएं होती हैं, जिसके परिणाम की प्रजनन क्षमता भी प्रभावित होती है। अंडकोष में पानी बढ़ने के विभिन्न शारीरिक कारण होते हैं। कभी-कभी नवजात शिशु को मां के गर्भ में विभिन्न प्रकार की समस्याओं के कारण हैड्रोसिल के समस्या जन्म से पहले भी हो सकती है।

 

कुछ केस में हाइड्रोसील की समस्या पीढ़ी दर पीढ़ी देखने को मिलती है, जिसे जेनेटिक हाइड्रोसील कहा जाता है लेकिन अधिकतर मामलों में हाइड्रोसील की समस्या टेस्टिस में चोट लगने के कारण होती है। यदि पुरुषों के टेस्टिस में किसी प्रकार की चोट लग जाती है तो वहां पर गांठ बन जाती है और वहां पर पानी बढ़ने लगता है, पानी बढ़ने के कारण पुरुषों का अंडकोष में सूजन आ जाती है, इसलिए पुरुषों के अंडकोष में सूजन के निम्नलिखित कारण हो सकते हैं 

  • अंडकोष में चोट लगना या सूजन आना।
  • यौन संचारित संक्रमण या इससे जुड़े अन्य संक्रमण होना।
  • हर्निया से पीड़ित पुरुष में हाइड्रोसील होने का खतरा होता है।
  • कुछ मामलों में हाइड्रोसील आनुवंशिक कारणों से भी हो सकता है।
  • प्रोस्टेट कैंसर से पीड़ित पुरुष में हाइड्रोसील की संभावना अधिक होती है।
  • तोरसिओं।
  • अधिवृषण यानी एपीडिड्यमिटिस की समस्या।
  • ओरचीटिस।
  • अन्य बीमारिया।
  • वैरिकोसील।

 

अंडकोष में पानी सुखाने की दवा अर्थात हाइड्रोसील की दवा

अंडकोष में पानी सुखाने की दवा

अंडकोष में पानी भरने की समस्या मुख्य रूप से 40 साल के बाद के पुरुषों में अधिक देखने को मिलती है, वैसे तो हाइड्रोसील की समस्या किसी भी उम्र के व्यक्ति को हो सकती है। इसलिए हाइड्रोसील होने के कारणों से हमेशा दूर रहने की कोशिश करनी चाहिए, जिससे आप अपने आप को हाइड्रोसील की समस्या से बचा सके। किंतु यदि किसी कारण बस आपको हाइड्रोसील की समस्या हो गई है और आप अंडकोष में पानी बढ़ने की समस्या से परेशान हैं तथा आप अंडकोष को सही करने के लिए अंडकोष में पानी सुखाने की दवा करना चाहते हैं, तो आप विभिन्न प्रकार के दवाओं का प्रयोग हाइड्रोसील की समस्या को ठीक करने के लिए कर सकते हैं। हाइड्रोसील की समस्या को ठीक करने के लिए निम्नलिखित प्रकार की दवाओं का प्रयोग या इलाज किया जा सकता है। 

  • हाइड्रोसील की आयुर्वेदिक दवा।
  • हाइड्रोसील की घरेलू दवा।
  • हाइड्रोसील की दर्द से बचने की दवा।
  • हाइड्रोसील के इलाज के लिए सर्जरी।

 

हाइड्रोसील की आयुर्वेदिक दवा

हाइड्रोसील की आयुर्वेदिक दवा

आयुर्वेदिक दवाइयां जड़ी बूटी तथा पेड़ पौधों से प्राप्त होती हैं, जो हमारे शरीर को स्वस्थ रखने के लिए प्रयोग की जाती हैं। आधुनिक समय में शरीर को विभिन्न प्रकार की दवाओं के साइड इफेक्ट से बचाने के लिए लोग अधिकतर आयुर्वेदिक दवाओं का प्रयोग करने की कोशिश करते हैं, क्योंकि आयुर्वेदिक दवाइयां हमारे शरीर को किसी प्रकार का साइड इफेक्ट नहीं डालती हैं। आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति भारत द्वारा दी गई प्राचीन चिकित्सा पद्धति है जिसका उपयोग पूरा विश्व कर रहा है। भारत को आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति का जनक माना जाता है, इसके द्वारा प्राचीन काल से ही विभिन्न प्रकार की बीमारियों का इलाज आयुर्वेदिक जड़ी बूटियों द्वारा किया जाता था, जिसके अध्ययन पर विभिन्न प्रकार के ग्रंथों तथा वेदों का वर्णन भी किया गया है।

 

इन प्राचीन वेदों तथा ग्रंथों का अध्ययन करके आधुनिक समय में विभिन्न प्रकार की कंपनियां आयुर्वेदिक पदार्थों का प्रयोग करते हुए विभिन्न प्रकार की आयुर्वेदिक दवाओं का निर्माण कर रही हैं। यह दवाइयां विभिन्न प्रकार के जटिल रोगों के इलाज में प्रयोग की जा रही हैं, जिनके द्वारा व्यक्ति को बड़ी आसानी से ठीक कर दिया जाता है। यदि आपके अंडकोष में पानी बढ़ गया है और आप अंडकोष में पानी सुखाने की दवा करना चाहते हैं, तो आपके लिए आयुर्वेदिक दवा बहुत ही उपयुक्त होगी। हाइड्रोसील की समस्या को ठीक करने के लिए अंडकोष में पानी सुखाने की दवा के रूप में निम्नलिखित आयुर्वैदिक दवाइयो का प्रयोग किया जाता है।

  • पुनर्नावादी मंडूर।
  • चंद्रप्रभावटी।
  • वृद्धिवाधिका वटी।
  • आरोग्यवर्धिनी वटी।
  • वाचडी कालका।
  • हरितक्यादि योग।
  • रोगन कमीला।
  • बशर्शा। 

 

पुनर्नावादी मंडूर

अंडकोष में पानी सुखाने की दवा पुनर्नावादी मंडूर

पुनर्नवादि मंडूर एक प्राकृतिक आयुर्वेदिक तत्वों के मिश्रण से बनी आयुर्वेदिक औषधि है पुनर्नावादी मंडूर, जिसे धातु क्षय और रक्त के लिए एक प्रमुख आयुर्वेदिक दवा के रूप में जाना जाता है। इस दवा का उपयोग धातु क्षय, रक्त की कमी, पांव की गांठ और कमजोरी के लिए किया जाता है गांठ की समस्या को ठीक करने के लक्षणों के कारण इसका प्रयोग अंडकोष में हुई समस्या को ठीक करने के लिए भी किया जाता है इसमें प्राकृतिक रूप से हरण, पुनर्वा, त्रिफला, गोखरू, आदि आयुर्वेदिक जड़ी बूटियां मिश्रित होती हैं जिनमें गांठ तथा पानी बढ़ने की समस्या को ठीक करने के पर्याप्त गुण पाए जाते हैं, इसलिए इन जड़ी बूटियों के समावेश से बनी पुनर्नवा मंडूर औषधि का प्रयोग अंडकोष में पानी सुखाने की दवा के रूप में किया जाता है।

 

जिन पुरुषों में हाइड्रोसील की समस्या के कारण अंडकोष में पानी बढ़ने की समस्या है, उनको डॉक्टर के परामर्श के अनुसार दैनिक रूप से पुनर्नवा मंडूर आयुर्वेदिक औषधि का प्रयोग करना चाहिए जो अंडकोष में पानी सुखाने की दवा के रूप में कार्य करती है तथा इसके प्रयोग से कुछ समय पश्चात की अंडकोष में पानी बढ़ने की समस्या समाप्त हो जाती है, तथा पुरुषों के अंडकोष पहले जैसे सामान्य अवस्था में आ जाते हैं।

 

चंद्रप्रभावटी

चंद्रप्रभा वटी

चंद्रप्रभा वटी एक आयुर्वेदिक औषधि है जिसका प्रयोग विभिन्न प्रकार की बीमारियों के प्राकृतिक इलाज में किया जाता है। चंद्रप्रभा वटी में अर्जुन, कुक्कुटांडत्ता, चंद्रप्रभा, गुग्गुल, शतावरी, गुडूची आदि आयुर्वेदिक पदार्थ मिले होते हैं, जो शरीर में रक्त संचार बनाए रखने में मदद करते हैं तथा इन्फ्लेमेशन की समस्या को ठीक करते हैं। जिन व्यक्तियों के शरीर में किसी समस्या के कारण अंडकोष में पानी बढ़ने की समस्या हो जाती है जिसके कारण हम को विभिन्न प्रकार की शारीरिक समस्याएं होती हैं।

 

इन शारीरिक समस्याओं से बचने के लिए व्यक्ति अंडकोष में पानी सुखाने की दवा के रूप में आयुर्वेदिक औषधि जिसमें विभिन्न प्रकार के आयुर्वेदिक तत्वों का मिश्रण होता है, का प्रयोग किया जाता है। चंद्रप्रभा वटी के प्रयोग से अंडकोष में बढ़े पानी को बड़ी आसानी से सुखाया जा सकता है, इसलिए जिन व्यक्तियों के अंडकोष में पानी भरने की समस्या होती है वह डॉक्टर की सलाह पर आयुर्वेदिक औषधि चंद्रप्रभा वटी का प्रयोग कर सकते हैं इसके प्रयोग से पुरुष अपने अंडकोष में पानी सुखाने तथा सूजन की समस्या को ठीक कर सकते हैं। 

 

वृद्धिवाधिका वटी

अंडकोष में पानी सुखाने की दवा वृद्धिवाधिका वटी

वृद्धिवाधिका वटी एक आयुर्वेदिक औषधि है जिसमें विभिन्न प्रकार के आयुर्वेदिक पदार्थ तथा जड़ी बूटियां मिली होती हैं जिनके मिश्रण से वृद्धिवाधिका वटी का निर्माण किया जाता है। वृद्धिवाधिका वटी शरीर में किसी प्रकार के दर्द तथा सूजन को समाप्त करने में के साथ-साथ अन्य विभिन्न प्रकार के रोगों जैसे पाचन संबंधी विभिन्न प्रकार की समस्याओं को ठीक करने के लिए प्रयोग की जाती है। वृद्धिवाधिका वटी में विदंग, शुण्ठि, विश्वभेषज, हरीतकी, पित्तपापड़ी, त्रिकटु, चित्रक, यवक्षार आदि प्रकार के विभिन्न जड़ी बूटियां होते हैं, जो हमारे शरीर को निरोग बनाने का कार्य करती हैं।

 

इन में उपस्थित सभी प्रकार की जड़ी बूटियां शरीर के किसी न किसी रोग को ठीक करने में प्रयोग की जाती हैं, इनके मिश्रण से तैयार वृद्धिवाधिका वटी का प्रयोग अंडकोष में सूजन के कारण होने वाले दर्द तथा अंडकोष में बढ़े हुए पानी की समस्या को ठीक करने के लिए किया जाता है। जिन पुरुषों के अंडकोष में बढ़े हुए पानी की समस्या होती है, वह पुरुष डॉक्टर की सलाह पर दैनिक रूप से वृद्धिवाधिका वटी का प्रयोग कर सकते हैं, यह पुरुषों के अंडकोष से पानी सुखाने तथा उसमें हुई सूजन व दर्द को ठीक करने में कारगर साबित होती है। 

 

आरोग्यवर्धिनी वटी

आरोग्यवर्धिनी वटी

आरोग्यवर्धिनी एक प्राकृतिक तत्वों से बनी आयुर्वेदिक औषधि है, जिसका प्रयोग पुरुषों के अंडकोष में बढ़े पानी को ठीक करने के लिए या सुखाने के लिए किया जाता है। बहुत सारे पुरुषों में विभिन्न प्रकार की शारीरिक समस्याओं या चोट लगने के कारण पुरुषों के अंडकोष में पानी बढ़ने की समस्या तथा सूजन की समस्या हो जाती है, जिसके कारण पुरुषों को दर्द तथा विभिन्न प्रकार की सेक्स संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इन समस्याओं से बचने के लिए पुरुषों के अंडकोष में पानी सुखाने की दवा कराने की आवश्यकता होती है, जिससे उनके अंडकोष का पानी सूख जाता है और सूजन समाप्त हो जाती है तथा अंडकोष के सूजन के कारण होंगे विभिन्न प्रकार की सेक्स समस्याएं समाप्त हो जाती हैं।

 

इसलिए अंडकोष में पानी सुखाने की दवा के रूप में आरोग्यवर्धिनी का प्रयोग किया जाता है, जिसमें विभिन्न प्रकार के आयुर्वेदिक तत्व जैसे आंवला, गिलोय, शतावरी, गोखरू, ब्रह्मी, अश्वगंधा, जीरा, अम्ला, जायफल, लौंग आदि मिश्रित होते हैं, जिनके मिश्रण से तैयार आरोग्यवर्धिनी बहुत ही लाभकारी और सभी तैयार हो, इसलिए जिन पुरुषों को अंडकोष में पानी बढ़ने की समस्या होती है वह आरोग्यवर्धिनी का प्रयोग कर सकते हैं।

 

वाचडी कालका

वाचडी कालका कुछ पदार्थों का मिश्रण है जो चोट तथा सूजन से राहत पाने के लिए प्रयोग किया जाता है इसमें वचा (एकोरस कैलमस) और सरसों के बीज को मिलाकर एक बेस्ट बनाया जाता है। यह पेस्ट दर्द तथा इन्फ्लेमेशन के समस्या पर ठीक करने में बहुत ही उपयोगी साबित होता है, इसलिए जिन व्यक्तियों के अंडकोष में पानी बढ़ने के कारण सूजन की समस्या होती है तथा बड़े हुए पानी व सूजन के कारण दर्द का अनुभव करना पड़ता है। ऐसे व्यक्तियों द्वारा वचड़ी कालका का प्रयोग किया जाता है जिसके प्रयोग से कुछ समय पश्चात ही सूजन समाप्त हो जाती है तथा दर्द की समस्या से राहत मिलती है।

 

हरितक्यादि योग

अंडकोष में पानी सुखाने की दवा हरितक्यादि योग

पुरुषों में होने वाली हाइड्रोसील की समस्या को ठीक करने के लिए विभिन्न प्रकार की आयुर्वेदिक जड़ी बूटियों का प्रयोग किया जाता है, जिनके प्रयोग से पुरुषों के अंडकोष में बढ़े हुए पानी की समस्या को ठीक करने के लिए अंडकोष में पानी सुखाने की दवा के रूप में हरितक्यादि योग का प्रयोग किया जाता है। जिसमें हरीतकी, पिप्पली और सेंधा नमक को बराबर मात्रा में मिलाकर तैयार किया जाता है, इसको तैयार करने के लिए हरीतकी, पिप्पली और सेंधा नमक को बराबर मात्रा में लेकर आपस में मिक्स करके छोटी-छोटी गोलियां बना लेते हैं, जिनका आकार एक मटर के दाने के बराबर होता है तथा हाइड्रोसील की समस्या से पीड़ित व्यक्ति को इनका प्रयोग करने के लिए कहा जाता है। दैनिक रूप से सुबह-शाम हरितक्यादि योग का प्रयोग करने से अंडकोष में बढ़े पानी की समस्या से राहत मिलती है तथा सूजन और दर्द समाप्त हो जाती है।

 

रोगन कमीला

रोगन कमीला

हमदर्द कंपनी द्वारा निर्मित रोगन कमीला दर्द तथा सूजन को समाप्त करने में बहुत ही उपयोगी मानी जाती है, इस औषधि का निर्माण विभिन्न प्रकार की आयुर्वेदिक जड़ी बूटियों तथा तेलों के मिश्रण से किया जाता है, जिसमें शरीर के अंगों की सूजन तथा दर्द को समाप्त करने के पर्याप्त गुण पाए जाते हैं। इन गुणों के कारण इसका प्रयोग हाइड्रोसील की समस्या में होने वाली सूजन तथा दर्द से बचने के लिए किया जाता है। जिन व्यक्तियों में अंडकोष में पानी बढ़ने की समस्या के कारण सूजन तथा दर्द का अनुभव होता है, उनके द्वारा रोगन कमीला का उपयोग किया जाता है, जो पुरुषों को दर्द तथा सूजन से बचाती है और हाइड्रोसिल की समस्या को दूर करने में सहयोग करती है।

 

बशर्शा 

अंडकोष में पानी सुखाने की दवा बशर्शा 

जिन व्यक्तियों के अंडकोष में पानी बढ़ने के कारण उनके अंडकोष में सूजन हो जाती है, सूजन के कारण उनको दर्द का अनुभव करना पड़ता है, जिसे हाइड्रोसील की समस्या के नाम से जानते हैं। इस समस्या को दूर करने के लिए बशर्शा नामक औषधि का प्रयोग किया जाता है, जो एक यूनानी औषधि है, जो दर्द तथा सूजन की समस्या को दूर करने में  बहुत ही कारगर मानी जाती है। इसलिए यदि आपको हाइड्रोसील की समस्या के कारण आपके अंडकोष में सूजन तथा दर्द की समस्या है, तो आप बशर्शा  का प्रयोग कर सकते हैं जो आपको ही समस्या से छुटकारा दिलाती है।

 

हाइड्रोसील की घरेलू दवा

भारतीय घरों में विभिन्न प्रकार के खाद्य पदार्थों का प्रयोग किया जाता है, जिनमें आयुर्वेदिक औषधीय गुण पाए जाते हैं तथा दिन का प्रयोग प्राचीन काल से विभिन्न प्रकार की बीमारियों से बचने के लिए किया जाता रहा है, इसलिए हम दैनिक रूप से कुछ ऐसे खाद्य पदार्थों का सेवन करते हैं, जो पूर्ण रूप से औषधीय गुण वाले होते हैं, किंतु उनका  उपयोग सही तरीके से ना करने के कारण उनके फायदे हमें प्राप्त नहीं होते हैं। इसलिए भारतीय घरों में खाद्य पदार्थों के रूप में जिन आयुर्वेदिक तत्वों का प्रयोग करते हैं, उनको यदि सही तरीके से प्रयोग किया जाए, तो उनके औषधीय गुण होने के कारण उनके फायदे हमें प्राप्त होते हैं।

 

इसी प्रकार पुरुषों में होने वाली है हाइड्रोसील की समस्या जिसमें पुरुषों के अंडकोष में पानी बढ़ जाता है और सूजन के साथ दर्द का अनुभव होता है, को ठीक करने के लिए हमारे घरों में विभिन्न प्रकार के खाद्य पदार्थ उपलब्ध होते हैं, जिनके प्रयोग से हाइड्रोसील की समस्या को दूर किया जा सकता है। इसलिए हम आज अंडकोष में पानी बढ़ने की दवा के रूप में घरेलू पदार्थों के प्रयोग के बारे में जानकारी उपलब्ध कराएंगे जो निम्नलिखित हैं

  • जीरा और अजवाइन।
  • माजूफल
  • छोटी हरड़
  • दालचीनी
  • फिटकरी
  • नौसादर
  • कद्दू

 

जीरा और अजवाइन

जीरा और अजवाइन

अंडकोष में पानी भरने की समस्या से होने वाली सूजन को समाप्त करने के लिए जीरा और अजवाइन का प्रयोग किया जाता है। अजवाइन और जीरे का उपयोग हमारे घरों में दैनिक रूप से खाद्य पदार्थों तथा मसालों के लिए किया जाता है। जीरा तथा अजवाइन का प्रयोग करने के लिए दोनों को बराबर मात्रा में लेकर बारीक पीस लेते हैं तथा पीसकर इसका एक पेस्ट बना लेते हैं, जिसका प्रयोग अंडकोष के चारों तरफ लेप के रूप में किया जाता है।

 

अंडकोष में इस पेस्ट का लेप करने से अंडकोष का पानी धीरे-धीरे सूखने लगता है तथा अंडकोष पहले की सामान्य स्थिति में आ जाते हैं। अंडकोष में सूजन समाप्त हो जाने के कारण इसमें दर्द की समस्या भी समाप्त हो जाती है। इसलिए जिन व्यक्तियों में अंडकोष में पानी बढ़ने के कारण सूजन तथा दर्द की समस्या होती है। वह उपरोक्त बताए गए विधि से जीरा और अजवाइन का पेस्ट बनाकर प्रयोग कर सकते हैं, जिससे उनको हाइड्रोसील की समस्या से राहत मिल सकती है। जीरा तथा अजवाईन का प्रयोग पेट संबंधित विभिन्न समस्याओं को ठीक करने तथा पेट की गैस को ठीक करने के लिए किया जाता है।

 

माजूफल

अंडकोष में पानी सुखाने की दवा माजूफल

माजूफल का प्रयोग पुरुषों में होने वाली हाइड्रोसील की समस्या को ठीक करने के लिए किया जाता है माजूफल एक फल है जो एक छोटी गुच्छे वाली पेड़ी का फल होता है। यह पेड़ प्रयुक्त रूप से भारत, नेपाल, बांग्लादेश, श्रीलंका, पाकिस्तान, मलयासिया और इंडोनेशिया में पाया जाता है। माजूफल फल लंबे अंडाकार और एक समतल गोल फल होता है जो आमतौर पर तीखे और मीठे दोनों रूपों में उपलब्ध होता है। इसका अंदरूनी भाग जेली की तरह होता है जो बेहद मीठा होता है। माजूफल में विटामिन सी, ए के साथ साथ पोटेशियम भी होता है, जो हमारे शरीर के लिए बेहद लाभप्रद होता है। जिन पुरुषों में हाइड्रोसील की समस्या होती है हमको माजूफल का प्रयोग करना चाहिए इसके प्रयोग से सूजन से छुटकारा मिलता है तथा सूजन के कारण होने वाले दर्द से राहत मिलती है।

 

छोटी हरड़

छोटी हरड़

छोटी हरड़ हमारे शरीर के विभिन्न प्रकार की समस्याओं के ठीक करने के लिए प्रयोग की जाती है। जिन पुरुषों में अंडकोष में पानी बढ़ने के कारण सूजन की समस्या होती है, उनको छोटी हरड़ का सेवन करना चाहिए। छोटी हरड़ का सेवन करने के लिए छोटी हरड़, रसौत को 10-10 ग्राम की मात्रा में लेकर आपस में मिलाकर पीसकर चूर्ण बना लेना चाहिए तथा अंडकोष में सूजन से बचने के लिए इसको सरसों के तेल में मिलाकर अंडकोष के चारों तरफ लगाना चाहिए। इसको लगाने से अंडकोष की सूजन समाप्त हो जाती है तथा होने वाले दर्द से राहत मिलती है। अंडकोष में पानी सुखाने की दवा के रूप में इसका प्रयोग प्राचीन काल से किया जा रहा है, इसलिए यह पुरुषों के  हाइड्रोसिल की समस्या के लिए बहुत ही उपयोगी साबित हुई है। 

 

दालचीनी

दालचीनी

पुरुषों के अंडकोष में पानी बढ़ जाने के कारण उनको चलने फिरने तथा उठने बैठने में दिक्कत होती है, जिसके कारण वे अंडकोष में सूजन तथा दर्द का अनुभव करते हैं। अंडकोष की सूजन को समाप्त करने के लिए दालचीनी का प्रयोग किया जाता है, जिससे अंडकोष में सूजन समाप्त हो जाती है और दालचीनी हमारे घरों में मसाले के रूप में आसानी से उपलब्ध होती है। इसलिए यदि आपको अंडकोष में पानी बढ़ने के कारण सूजन की समस्या है और दर्द हो रहा है तो आप दालचीनी का प्रयोग कर सकते हैं। दालचीनी का प्रयोग सेक्स पावर बढ़ाने के लिए भी किया जाता है। 

 

फिटकरी

अंडकोष में पानी सुखाने की दवा फिटकरी

फिटकरी में  सूजन को कम करने के गुण पाए जाते हैं जिसके कारण यदि आपको अंडकोष में पानी बढ़ने के कारण सूजन की समस्या से दर्द की समस्या हो रही है, तो आप फिटकरी की सहायता से अंडकोष में बढ़े हुए पानी की सूजन को समाप्त कर सकते हैं, जिससे आपको होने वाले दर्द से राहत मिल सकती है। इसलिए जिन पुरुषों के अंडकोष में हाइड्रोसील के कारण पानी पड़ गया है उनको फिटकरी का प्रयोग करना चाहिए।

 

नौसादर

नौसादर (NH4Cl) एक अमोनियम क्लोराइड या अमोनियम मुरियता है। यह एक अमोनियम और क्लोराइड योजक होता है जो साधारण रूप से उपलब्ध होता है। नौसादर का प्रयोग दर्द होता सूजन की समस्या को ठीक करने के लिए किया जाता है। जिन व्यक्तियों में अंडकोष में पानी बढ़ने के कारण सूजन हो जाती है जिसके कारण उनको अंडकोष में दर्द का अनुभव होता है, इस प्रकार की समस्या में अंडकोष की सूजन को ठीक करने के लिए नौसादर का प्रयोग किया जाता है।

 

कद्दू के बीज

कद्दू एक प्रकार की बेल वाली प्रजातियों की सब्जियों में पाए जाने वाला एक सब्जी है जिसका प्रयोग सब्जी के रूप में किया जाता है, किंतु इसमें दर्द था इन्फ्लेमेशन के समस्या को ठीक करने के गुण पाए जाते हैं, जिसके कारण कद्दू के बीजों का प्रयोग अंडकोष में पानी सुखाने की दवा के रूप में किया जाता है, जिससे सूजन की समस्या समाप्त हो जाती है और दर्द नहीं होता है।

 

हाइड्रोसील की दर्द से बचने की दवा

आधुनिक समय में यदि आप किसी भी दवा या किसी भी समस्या से शीघ्र आराम पाना चाहते हैं, तो आपको एलोपैथिक दवाओं का सहारा लेना होता है। एलोपैथिक दवाएं ऐसी रासायनिक दवाएं होती हैं, जो शरीर में रासायनिक क्रिया करके होने वाली उस समस्या को तुरंत ठीक करती हैं, इसलिए आधुनिक समय में इन दवाओं का प्रभाव अधिक देखने को मिल रहा है।

 

अधिकतर लोग एलोपैथिक दवाओं का सेवन नहीं करते हैं। इन विभिन्न प्रकार की दवाओं द्वारा हम दैनिक रूप से विभिन्न प्रकार के समस्याओं से निजात पाते हैं इसलिए अंडकोष में पानी सुखाने के लिए विभिन्न प्रकार की एलोपैथिक दवाइयां उपलब्ध हैं, लेकिन आज हम अंडकोष में पानी बढ़ने के कारण होने वाले दर्द से बचने के लिए आपको दवा की जानकारी उपलब्ध कराएंगे जिनके प्रयोग से आप दर्द की समस्या से राहत पा सकते हैं, इसलिए यदि आपके अंडकोष में पानी बढ़ा हुआ है और उसके कारण आपको दर्द तथा सूजन का सामना करना पड़ रहा है, तो आप दर्द की समस्या के लिए निम्नलिखित दवाओं का प्रयोग कर सकते हैं।

  • Ceftazidime + Gentamicin इन्फेक्शन के लिए
  • Amoxacillin 500
  • Co-Trimoxazole
  • Ciprofloxacin
  • Diclofenac + Paracetamol
  • Furesimide 5mg
  • Omnacortil 5mg
  • Amoxacillin  Potassium clavunate 1.2gm

 

सर्जरी द्वारा अंडकोष में पानी सुखाने की दवा या इलाज

आधुनिक समय में अंडकोष की सर्जरी द्वारा अंडकोष से पानी निकालने की क्रिया को अंजाम दिया जाता है, सर्जरी की प्रक्रिया द्वारा अंडकोष से पानी निकाला जाता है और उसके पश्चात अंडकोष की सूजन धीरे-धीरे समाप्त हो जाती है। अंडकोष से सर्जरी द्वारा पानी निकालने में दो प्रकार की विधियों का प्रयोग किया जाता है, पहली विधि में अंडकोष में एक छोटी सी सर्जरी द्वारा अंडकोष का पानी बाहर निकाला जाता है तथा दूसरी क्रिया में किसी इंजेक्शन सिरिंज द्वारा अंडाशय से पानी बाहर निकाला जाता है।

 

इन दोनों प्रकार की प्रक्रिया में बहुत ही अनुभवी डॉक्टर की आवश्यकता होती है, जो आसानी से इस कार्य को अंजाम दे सकता हो नहीं तो इसके बहुत सारे नुकसान भी हो सकते हैं। इसलिए बहुत सारे लोग सर्जरी से बचने की कोशिश करते हैं, इसलिए जो व्यक्ति सर्जरी द्वारा अंडकोष के पानी सुखाने की दवा इलाज कराते हैं, उनको थोड़ी सावधानी रखनी चाहिए और हो सके तो दवाइयों द्वारा ही अंडकोष के पानी को सुखाना चाहिए या बढ़ने से रोकना चाहिए। 

 

निष्कर्ष 

अंडकोष में पानी भरना पुरुषों में होने वाली बहुत जटिल समस्या है, जिसमें पानी बढ़ने के कारण अंडकोष में सूजन आ जाती है, जिसे हाइड्रोसील का नाम दिया जाता है। हाइड्रोसील की समस्या की कार पुरुषों को दर्द तथा सूजन का सामना करना पड़ता है जिससे उनको चलने, फिरने, उठने, बैठने आदि क्रियाओं में दिक्कत होने लगती है। इन सभी दिक्कत और समस्याओं से बचने के लिए अंडकोष में पानी सुखाने की दवा का प्रयोग करते हुए अंडकोष को सामान्य बनाए रखने में मदद की जा सकती है। इसलिए उपरोक्त लेख में अंडकोष को सामान बनाने से संबंधित विभिन्न प्रकार की दवाइयां तथा आयुर्वेदिक उपाय बताएं गए हैं, जिनका प्रयोग करते हुए अंडकोष में बढ़े हुए पानी की समस्या को ठीक कर सकते हैं यह सभी आयुर्वेदिक दवाइयां तथा खाद्य पदार्थ शरीर के लिए उपयोगी तथा उपयुक्त हैं इसलिए इनका प्रयोग बड़ी आसानी से किया जा सकता है। 

 

लोगों द्वारा पूछे गए कुछ प्रश्न

अंडकोष का पानी कैसे निकाला जाता है?

अंडकोष में बड़े हुए पानी को निकालने के लिए उपरोक्त लेख में बताई गई विभिन्न प्रकार की दवाओं का प्रयोग किया जा सकता है, और यदि इन दवाओं से भी फायदा नहीं होता है तो आप इसके लिए सर्जरी भी करा सकते हैं। इसलिए आपको जो सुविधा अच्छी लगती हो उसी के माध्यम से आप अपने अंडकोष का पानी निकलवा सकते हैं। 

 

हाइड्रोसील बढ़ गया है कैसे ठीक होगा?

HYDROCELE की समस्या बढ़ गई है या काफी दिनों से हो रही है तो आप आप सर्जरी द्वारा हाइड्रोसील की समस्या को ठीक करा सकते हैं, किंतु यदि उपयुक्त ना हो तो सर्जरी ना कराएं उसके पहले आप लेख में बताए गए विभिन्न प्रकार की दवाओं का प्रयोग किसी डॉक्टर की सलाह पर करके देख लें, यह दवाओं से ना ठीक हो उसके पश्चात ही सर्जरी कराने की कोशिश करें।

 

हाइड्रोसील का प्रकार और इलाज की प्रक्रिया क्या है?

HYDROCELE पुरुषों के अंडकोष से संबंधित एक जटिल प्रक्रिया है, जिसमें अंडकोष में पानी बढ़ने लगता है तथा पुरुषों के अंडकोष में सूजन दिखाई देती है सूजन के साथ-साथ दर्द की समस्या आने लगती है हाइड्रोसील दो प्रकार का होता है। 

  • कम्युनिकेटिंग हाइड्रोसील।
  • नॉन कम्युनिकेटिंग हाइड्रोसील। 

Author Profile

Dr. Yuvaraj Arora
Dr. Yuvaraj Arora
डॉक्टर युवराज अरोरा हमारी टीम homeremedieslook.net में मुख्य चिकित्सक सलाहकार हैं, जो वर्तमान समय में दिल्ली के प्रसिद्ध हॉस्पिटल राम मनोहर लोहिया में एक गुप्त रोग विशेषज्ञ सलाहकार के रूप में कार्यरत हैं, जिन्होंने J K Super Specialty hospital भोपाल में लंबे समय तक एक चिकित्सक तथा गुप्त रोग विशेषज्ञ सलाहकार के रूप में कार्य किया है, तथा PGI Hospital and Research Centre द्वारा MD Medicine की डिग्री प्राप्त की है। डॉक्टर युवराज अरोरा ने मनोविज्ञान चिकित्सा तथा गुप्त रोग विशेषज्ञ के क्षेत्र में परास्नातक किया हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *