आज हम आपको Khajur Khane Ke Fayde की जानकारी उपलब्ध कराएंगे क्यों की हमारे शरीर को स्वस्थ रखने तथा दैनिक क्रियाकलाप के लिए ऊर्जा की आवश्यकता होती है और ऊर्जा में विभिन्न प्रकार के खाद्य पदार्थों से प्राप्त होती है, इसलिए हमें दैनिक रूप से ऐसे खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए जिनसे हमें पोषण तथा ऊर्जा प्राप्त हो सके, जिससे हमारा शरीर स्वस्थ तथा मजबूत व निरोग बना रहे। इसलिए शरीर को स्वस्थ तथा निरोग बनाने के लिए हमें अपने खाने के साथ-साथ कुछ अन्य ऊर्जा वर्धक खाद्य पदार्थों का प्रयोग करना चाहिए।
इन खाद्य पदार्थों में आप खजूर का सेवन कर सकते हैं, खजूर से हमें शरीर को स्वस्थ रखने के लिए पर्याप्त ऊर्जा तथा अन्य पोषक तत्व पर्याप्त मात्रा में प्राप्त होता है, जिसके कारण हमारा शरीर स्वस्थ बना रहता है। इसलिए आज के इस लेख में हम आपको शरीर को स्वस्थ रखने के लिए तथा शरीर को पर्याप्त पोषण देने के लिए Khajur Khane Ke Fayde के बारे में जानकारी देंगे जो आपके लिए बहुत ही आवश्यक साबित हो सकते हैं, इसलिए आपको खजूर खाने के फायदे के बारे में आवश्यक रूप से चलना चाहिए।
Table of Contents
खजूर खाने के फायदे (Khajur Khane Ke Fayde)
Khajur ज्यादातर मरुस्थलीय तथा अल्प जलीय मिट्टी में उत्पन्न होने वाला पौधा है, जिसकी लंबाई लगभग 30 से 40 फिट होती है यह मधुर, पौष्टिक, बलवर्धक, श्रमहारक, संतोष दिलाने वाला, पित्तनाशक, वीर्यवर्धक और शीतल गुणों वाला है। खजूर अथवा छुहारा में विटामिन, प्रोटीन, रेशे, कार्बोहाइड्रेट और शर्करा होने की वजह से उसे पूर्ण आहार कहा जाता है।
छुहारा मुख्य रूप से अरब कंट्री में ज्यादा पाया जाता है, इसके साथ ही भारत में भी पर्याप्त रूप से खजूर राजस्थान, मध्य प्रदेश तथा अन्य पठारी तथा मरुस्थलीय क्षेत्रों में पाया जाता है। इसमें अत्यधिक ऊर्जा तथा पोषक तत्व होने के कारण इसका प्रयोग व्रत, उपवास के समय अल्प भोजन के रूप में अधिक एनर्जी प्राप्त करने के लिए किया जाता है, इसके अलावा सूखे मेवे के रूप में खजूर को सर्वोत्तम माना जाता है।
एक सर्वे के अनुसार आयुर्वेद डॉक्टर अबरार मुल्तानी कहते हैं, कि खजूर पोषक तत्वों का बहुत बड़ा भंडार है, यही वजह है कि इसे वंडर फ्रूट भी कहा जाता है। खजूर में आयरन, मिनरल, कैल्शियम, अमीनो एसिड, फॉस्फोरस और विटामिन्स पाए जाते हैं, जो सेहत के साथ खूबसूरती भी निखारते हैं। खजूर हमारे शरीर की ऊर्जा में विकास करके शरीर की कमजोरी को दूर करता है तथा शरीर में होने वाले शारीरिक कमजोरी के कारण सभी रोगों को दूर करता है।
इसलिए शरीर में कमजोरी को दूर करने तथा शारीरिक कमजोरी के कारण हुए विभिन्न प्रकार के लोगों को शरीर से दूर रखने के लिए खजूर का सेवन किया जाता है, खजूर को विभिन्न प्रकार की सेक्स संबंधित समस्याओं को दूर करने के लिए भी किया जाता है। खजूर में विभिन्न प्रकार के मिनरल्स प्रोटीन विटामिंस तथा कार्बोहाइड्रेट्स होने के कारण इसे पूर्ण आहार माना जाता है, जो शरीर को स्वस्थ रहने के लिए पर्याप्त ऊर्जा प्रदान करता है।
खजूर के मुख्य घटक जिससे मिलते हैं खजूर खाने के फायदे (Khajoor Khane Ke Fayde)
आयुर्वेद के अनुसार खजूर पूर्ण रूप से शक्ति वर्धक फल तथा सूखा मेवा माना जाता है आयुर्वेद में खजूर खाने के फायदे भी है, कि यह फल पाचन स्वास्थ्य को बेहतर करता है, दिल को स्वास्थ्य रखता है, ब्लड शुगर कंट्रोल करता है, दिमागी कामकाज को बढ़ाता है। खजूर के आयुर्वेद में कई लाभ बताए गए हैं। आयुर्वेद डॉक्टर दीक्षा भावसार का मानना है कि खजूर प्रकृति में गर्म नहीं होता बल्कि इसकी प्रकृति बेहद शीतल और सुखदायक होती है।
हमने अभी ऊपर ज़िक्र किया कि खजूर हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद है, लेकिन अब सवाल यह उठता है, कि यह सेब से बेहतर कैसे हो सकता है। तो इसका कारण है कि खजूर अकेले ही कई पौषक तत्वों से भरपूर होता है, जो कि इसे अन्य सूखे मेवों से अलग बनाता है। न केवल इस्लामिक पुस्तकों बल्कि आयुर्वेद में भी खजूर का विशेष वर्णन किया गया है।आयुर्वेद तथा वैज्ञानिक की दृष्टिकोण से खजूर में निम्नलिखित घटक उपलब्ध होते हैं जिनकी वजह से खजूर हमारे शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है।
- कैल्शियम
- पोटैशियम
- प्रोटीन
- मैंगनीज
- मैग्नीशियम
- फास्फोरस
- जिंक
- विटामिन-बी6
- विटामिन A
- विटामिन के
- कार्बोहाइड्रेट
- आयरन
- लाभदायक फैट्स
- डायटरी फाइबर
- फैटी एसिड्स
शरीर के स्वास्थ्य से संबंधित खजूर खाने के फायदे
जैसा कि आपको उपरोक्त बताया गया है, कि खजूर में विभिन्न प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हमारे शरीर को स्वस्थ बनाने तथा शरीर की ऊर्जा को बढ़ाने में मदद करते हैं। जब हमारे शरीर में पर्याप्त रूप से ऊर्जा रहती है तो हमारा शरीर विभिन्न कार्यों को सामान्य रूप से करता रहता है, जिसके कारण हमारा शरीर स्वस्थ बना रहता है। किसी के प्रति हमारे शरीर में पर्याप्त ऊर्जा नहीं होती है, तो हमारे शरीर में थकावट तथा ऊर्जा की कमी के कारण विभिन्न प्रकार की शारीरिक समस्याएं उत्पन्न होती हैं, जिनके कारण हमारे शरीर में विभिन्न प्रकार की समस्याएं दिखाई देती हैं।
शारीरिक शक्ति की कमी के कारण पुरुषों तथा महिलाओं में विभिन्न प्रकार की समस्याओं के साथ-साथ सेक्स पावर की कमी तथा प्रजनन क्षमता में कमी दिखाई देती है। इसलिए शारीरिक ऊर्जा को पर्याप्त रूप से शरीर में बनाए रखना बहुत ही आवश्यक होता है। जिससे निम्नलिखित समस्याएं होने का खतरा नहीं होता है
- कब्ज की समस्या के लिए।
- हार्ट हेल्थ में सुधार के लिए।
- कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करता है।
- हड्डियों को मजबूत करता है।
- ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है।
- सेक्स पावर बढ़ाता है।
- ब्रेन को स्वस्थ रखता है।
- थकान से छुटकारा दिलाता है।
- एनीमिया की समस्या को दूर करे।
- वजन बढ़ाने मे मदद करता है।
- बवासीर की समस्या के लिए।
- सूजन को काम करने के लिए।
- प्रेग्नेंसी मे स्वस्थ्य रहने के लिए।
कब्ज की समस्या के लिए खजूर
यदि लंबे समय से कब से तथा पेट के विभिन्न प्रकार की पाचन संबंधी समस्याओं से गुजर रहे हैं, तो आप खजूर का सेवन कर सकते हैं। खजूर के सेवन करने से पाचन संबंधी सभी समस्याएं समाप्त हो जाती हैं क्यों की खजूर में पर्याप्त रूप से फाइबर पाया जाता है, जो पाचन क्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने में मदद करता है। जिसके कारण खजूर का सेवन करने से पाचन संबंधी विकार समाप्त हो जाते हैं। इसलिए यदि आपको लंबे समय से पाचन संबंधी क्रियाएं जैसे कब्ज की समस्या, पेट में गैस की समस्या, भूख ना लगने की समस्या आदि समस्याओं से गुजरना पड़ रहा है, तो आप खजूर का सेवन कर सकते हैं।
किंतु ध्यान रहे कि यदि कब्ज के अलावा आपको दस्त की भी समस्या है तो आप इसका सेवन बिल्कुल भी ना करें, क्योंकि इस की तासीर गर्म होने के कारण यह आपको नुकसान पहुंचा सकता है। खजूर की तासीर गर्म होने के कारण ठंडी के मौसम में इसे आप गर्म दूध के साथ तथा गर्मियों के मौसम में पानी में भिगोकर प्रयोग कर सकते हैं। लगभग 1 सप्ताह तक लगातार तीन से चार खजूर का सेवन करने से पेट की विभिन्न समस्याओं के साथ-साथ कब्ज की समस्या समाप्त हो जाती है, तथा आपको कब्ज की समस्या से छुटकारा मिलता है।
हार्ट हेल्थ में सुधार के लिए
वर्तमान समय में हमारी जीवन शैली तथा खान-पान के कारण हमारे शरीर में फैट की समस्या देखने को मिलती है, जिसके कारण शरीर में ज्यादातर कोलेस्ट्रॉल जैसी समस्याएं दिखाई देती है। शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के कारण हृदय पर बहुत अधिक इसके विपरीत प्रभाव पड़ते हैं, जिससे हृदय संबंधी विभिन्न बीमारियां दिखाई देती हैं। हृदय स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए दैनिक रूप से खजूर का सेवन करना चाहिए। खजूर में उपस्थित एंटीऑक्सीडेंट गुण आर्टरी सेल्स से कोलेस्ट्रॉल की समस्या को समाप्त करते हैं, जिसके कारण धमनियों (arteries) के सख्त होने व इसमें प्लाक भरने की अवस्था यानी एथेरोस्क्लेरोसिस (atherosclerosis) को भी इससे रोका जा सकता है, जिससे हृदय संबंधी होने वाली समस्याएं नहीं होती हैं।
खजूर में उपस्थित फाइबर हमारे शरीर को मोटा होने से बचाते हैं, जिससे शरीर में फैट तथा कोलेस्ट्रोल एकत्रित नहीं होता है और हृदय संबंधी विकार दूर रहते हैं। इसलिए जिन व्यक्तियों में हृदय संबंधी समस्या होती हैं, उनको दैनिक रूप से खजूर का प्रयोग करना चाहिए। हृदय संबंधी समस्याओं के लिए यदि आप खजूर का प्रयोग करते हैं, तो निश्चित रूप से ही आपको Khajur Khane Ke Fayde दिखाई देंगे।
कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करता है खजूर
खजूर हमारे शरीर से कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद करता है क्योंकि इसमें फाइबर बहुत अधिक मात्रा में पाया जाता है, अन्य खाद्य पदार्थों की अपेक्षा खजूर में पर्याप्त रूप से फाइबर पाया जाता है जो हमारे शरीर में फैट तथा कोलेस्ट्रोल को कंट्रोल करता है, जिसके कारण हमारे शरीर में अत्यधिक फैट तथा कोलेस्ट्रोल एकत्रित नहीं हो पाता है, क्योंकि 100 ग्राम खजूर में 1.6 ग्राम फाइबर पाया जाता है जो अन्य खाद्य पदार्थों की अपेक्षा बहुत अधिक होता है तथा हमारे शरीर के स्वास्थ्य के लिए बहुत ही उपयोगी होता है।
यह कोलेस्ट्रोल तथा शरीर के मोटापे को कंट्रोल करता है, जिससे जिन व्यक्तियों में कोलेस्ट्रॉल की समस्या के कारण विभिन्न प्रकार की शारीरिक समस्याएं दिखाई देती हैं, उनको दैनिक रूप से सुबह तथा शाम लगभग 100 ग्राम खजूर का सेवन करना चाहिए, जिससे उनके शरीर में कोलेस्ट्रॉल की समस्या समाप्त हो जाती है तथा कोलेस्ट्रोल के कारण होने वाले विभिन्न प्रकार की शारीरिक समस्याएं नहीं होती है। दैनिक रूप से खजूर का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल की समस्या नहीं होती है तथा शारीरिक ऊर्जा सामान्य रूप से बनी रहती है, जिससे शरीर स्वस्थ रहता है।
हड्डियों को मजबूत करता है
हमारे शरीर तथा बच्चों के शरीर के पूर्ण विकास के लिए बच्चों के शरीर की हड्डियों का विकास तथा मजबूत होना बहुत ही आवश्यक होता है, क्योंकि बच्चों के शरीर का विकास उनकी हड्डियों के विकास पर निर्भर होता है। जिसके कारण बच्चों को उनके माता-पिता विभिन्न प्रकार के पोषक तत्व तथा अन्य खाद्य पदार्थों का सेवन करने को देते हैं। इनमें से कुछ खाद्य पदार्थ बच्चों को प्राकृतिक रूप से पोषक तत्व नहीं देते हैं जिसके कारण शारीरिक विकास के अलावा बच्चों के शरीर में विभिन्न प्रकार की कुछ समस्याएं भी दिखाई देने लगती हैं।
इसलिए प्राकृतिक रूप से बच्चों को पोषण देने वाला खाद्य पदार्थ खजूर का सेवन करवाना चाहिए, खजूर में बच्चों के स्वास्थ्य तथा हड्डियों के विकास के लिए पर्याप्त रूप से कैल्शियम, मैग्नीशियम, सेलेनियम, कॉपर और मैंगनीज आदि उपलब्ध होते हैं। इसलिए बच्चों के शारीरिक विकास तथा हड्डियों की मजबूती के लिए दैनिक रूप से उनको खजूर का सेवन करना चाहिए, जिससे उनका शरीर स्वस्थ रहता है तथा हड्डियां मजबूत रहती है, जिससे उनको किसी प्रकार की शारीरिक समस्या नहीं होती है।
खजूर ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है
आधुनिक समय में हमारे दैनिक दिनचर्या के कारण शरीर संबंधी विभिन्न प्रकार की समस्याएं दिखाई देती है, जिनमें ब्लड प्रेशर से संबंधित समस्या लगभग हमें दिखाई देती है, हाई ब्लड प्रेशर लो ब्लड प्रेशर की जिसके कारण व्यक्ति में ह्रदय संबंधी विभिन्न प्रकार की समस्याओं के साथ-साथ रक्त संचार से संबंधित विभिन्न प्रकार की समस्याएं होती हैं। इसलिए रक्त संचार अर्थात ब्लड प्रेशर को सामान्य बनाए रखना बहुत ही आवश्यक होता है, ब्लड प्रेशर को सामान्य रखने में पोटैशियम बहुत अधिक रूप में मदद करता है और खजूर में पर्याप्त रूप से पोटेशियम तथा अन्य उपयोगी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करते हैं।
24 ग्राम खजूर में लगभग 167 मिलीग्राम पोटेशियम पाया जाता है, जो अन्य विभिन्न खाद्य पदार्थों में सबसे अधिक खजूर मे पाया जाता है। यही कारण है कि खजूर हमारे ब्लड प्रेशर को सामान्य रखने में मदद करता है। इसलिए ब्लड प्रेशर से संबंधित होने वाली समस्याओं को ठीक करने के लिए दैनिक रूप से तीन से चार खजूर सुबह-शाम खाना चाहिए।
सेक्स पावर बढ़ाता है
आधुनिक समय में प्रत्येक पुरुष तथा महिला में सेक्स पावर की कमजोरी देखने को मिलती है, क्योंकि हमारी जीवन शैली के परिवर्तन के कारण हम दैनिक रूप से फास्ट फूड तथा जंक फूड का प्रयोग करते हुए और बिल्कुल भी व्यायाम तथा एक्सरसाइज नहीं करते हैं तथा विभिन्न प्रकार के वर्क प्रेशर के कारण मानसिक तनाव जैसी समस्याओं से गुजरते हैं जिससे पर्याप्त रूप से नींद ना लेना, आराम ना करना आदि शारीरिक गतिविधियों के कारण शारीरिक कमजोरी की समस्या से जूझ रहे हैं। जिसके कारण प्रत्येक महिला तथा पुरुष में सेक्स पावर में कमजोरी की समस्या दिखाई दे रही है, जिसके कारण उनकी पर्सनल लाइफ तथा सेक्स जीवन बर्बाद होता जा रहा है।
पुरुष तथा महिलाएं बांझपन का शिकार होने के कारण माता-पिता बनने का सपना खोते जा रहे हैं। इसलिए महिला तथा पुरुषों को अपनी सेक्स पावर बढ़ाने के लिए पर्याप्त रूप से शारीरिक शक्ति का विकास करने के लिए दैनिक रूप से खजूर का सेवन करना चाहिए। खजूर में उपस्थित सभी पोषक तत्व शरीर को पोषण प्रदान करते हैं, जिससे शारीरिक कमजोरी दूर होती है और शारीरिक कमजोरी दूर होने से सेक्स पावर में विकास होता है, जो प्रत्येक महिला तथा पुरुष के स्वस्थ जीवन के लिए बहुत ही आवश्यक है। इसलिए दैनिक रूप से सेक्सुअल कमजोरी को दूर करने के लिए महिला तथा पुरुषों को सुबह शाम 3 से 4 खजूर का सेवन करना चाहिए।
ब्रेन को स्वस्थ रखता है
जिस प्रकार बादाम तथा अन्य विभिन्न प्रकार के खाद्य पदार्थ हमारे मस्तिष्क की याददाश्त को बढ़ाने में मदद करते हैं, उसी प्रकार खजूर हमारे मस्तिष्क को स्वस्थ रखने में मदद करता है तथा अल्जाइमर जैसी विभिन्न प्रकार की मानसिक समस्याओं को दूर रखता है। अल्जाइमर हमारे मस्तिष्क में किसी भी बात को धीरे धीरे भूलने की एक मानसिक समस्या होती है, जिसमें एक निश्चित समय के पश्चात हम किसी भी बात को भूल जाते हैं।
खजूर हमें न्यूरोडीजेनेरेटिव बीमारियों से दूर रखता है, इसलिए जिन व्यक्तियों में अल्जाइमर जैसी समस्या होती है तथा अन्य विभिन्न प्रकार न्यूरोलॉजिकल समस्याएं होती है उनको दैनिक रूप से खजूर का सेवन करना चाहिए। जिससे उनको याददाश्त बढ़ाने तथा मस्तिष्क संबंधी विभिन्न प्रकार की समस्याओं को दूर करने में मदद मिलती है। जिन व्यक्तियों ने भूलने की समस्या के साथ-साथ अन्य विभिन्न प्रकार की न्यूरोजेनेटिक्स समस्याएं होती है, उनको सुबह शाम तीन से चार खजूर का सेवन करना चाहिए इससे ब्रेन संबंधित सभी समस्याएं समाप्त हो जाती है।
थकान से छुटकारा दिलाता है
हमारे शरीर में किसी भी कार्य को करने के कारण थकान महसूस होती है, किंतु कुछ लोगों को सीढ़ियां चढ़ने तथा घर के छोटे-छोटे कार्यों को करने में भी थकान महसूस होने लगती है। यह थकान शारीरिक कमजोरी के कारण होती हैं, थकान तथा शारीरिक कमजोरी के कारण हमें चक्कर आना हाथ पैरों में झनझनाहट नींद अधिक आना आदि विभिन्न समस्याएं होती है, इसलिए हमें इन समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए शरीर में पर्याप्त रूप से ऊर्जा की आवश्यकता होती है, इसलिए थकान से छुटकारा पाने के लिए तथा शरीर में पर्याप्त ऊर्जा बनाए रखने के लिए दैनिक रूप से खजूर का सेवन करना चाहिए।
खजूर का सेवन करने से खजूर में उपस्थित विभिन्न प्रकार के तत्व शरीर को ऊर्जा प्रदान करते हैं, जिसके कारण शारीरिक शक्ति में विकास होता है जो शरीर से थकान को दूर करने में सहयोग करते हैं। शरीर से थकान को दूर करने के लिए दैनिक रूप से सुबह तथा शाम छुहारे या खजूर का सेवन करना चाहिए क्योंकि इसमें पर्याप्त रूप से विटामिन, प्रोटीन, रेशे, कार्बोहाइड्रेट और शर्करा होती है जो शरीर को पर्याप्त पोषण प्रदान करती है।
एनीमिया की समस्या को दूर करे
हमारे शरीर में खून की कमी के कारण एनीमिया की समस्या होती है। एनीमिया मुख्य रूप से शरीर में आयरन की कमी के कारण होता है, जो शरीर में खून की कमी उत्पन्न कर देता है जिसके कारण हमारे शरीर में विभिन्न प्रकार की शारीरिक समस्याएं दिखाई देती है इन शारीरिक समस्याओं में थकान, घबराहट, दिल की धड़कन बढ़ना जैसी तकलीफ होने लगती है तथा पुरानी एनीमिया होने के कारण मस्तिष्क को पर्याप्त रक्त संचार ना प्राप्त होने के कारण थकान के साथ-साथ भूलने की समस्या तथा चक्कर आना तथा अवसाद की समस्या हो सकती है।
इसलिए जिन व्यक्तियों के शरीर में आयरन की कमी के कारण एनीमिया की समस्या हो जाती है, उनको दैनिक रूप से खजूर का सेवन करना खजूर में पर्याप्त रूप से आयरन तथा खून के निर्माण के लिए अन्य आवश्यक तब तो उपलब्ध होते हैं जो उनके निर्माण में सहायक होते हैं। इसलिए खून की कमी को पूरा करने के लिए खून का निर्माण होना बहुत ही आवश्यक है और खून के निर्माण के लिए आवश्यक तत्वों की कमी को पूरा करने के लिए दैनिक रूप से खजूर का सेवन करना।
वजन बढ़ाने मे मदद करता है
खजूर में पर्याप्त मात्रा में पोषक तत्व का खनिज पदार्थ पाए जाते हैं, जिसके कारण ही सही शारीरिक ऊर्जा तथा शारीरिक वजन में वृद्धि के लिए प्रयोग किए जाता है। एक शोध में एक बकरी के बच्चे पर प्रयोग किया गया जिसमें पाया गया कि खजूर के दैनिक प्रयोग से बकरी के बच्चे का वजन तेजी से बढ़ रहा है, इसलिए इसके प्रयोग शारीरिक वजन बढ़ाया जा सकता है। शारीरिक वजन बढ़ाने के लिए खजूर का प्रयोग का अभी तक कोई स्पष्ट तथा वैज्ञानिक तथ्य नहीं है, किंतु विभिन्न प्रकार के अलग-अलग प्रयोगों में पाया गया कि खजूर शारीरिक ऊर्जा बढ़ाने तथा मांसपेशियों के विकास में सहयोग होता है, जिसके कारण या शरीर का वजन बढ़ाने में भी सहयोग करता है।
इसलिए यदि आप बहुत अधिक दुबले-पतले हैं और आपके शरीर का वजन बहुत अधिक कम है तो आप दैनिक रूप से खजूर का सेवन कर सकते हैं। खजूर का दैनिक सेवन करने से आपके शरीर का वजन बढ़ सकता है। सुबह दैनिक रूप से तीन से चार खजूर का सेवन शारीरिक वजन बढ़ाने के लिए करना चाहिए।
बवासीर की समस्या के लिए
बवासीर की समस्या पेट में लंबे समय से कब्ज के कारण रहती है, इसलिए बवासीर से बचने के लिए पेट की कब्ज की समस्या को दूर करना बहुत ही आवश्यकता है। यदि आप पेट की कब्ज की समस्या को दूर कर लेते हैं, तो आपको बावासीर की समस्या नहीं होती है या फिर बावासीर की समस्या से राहत मिलती है।
जब हम दैनिक रूप से खजूर का सेवन करते हैं तो हमारे पेट की कब्ज की समस्या धीरे-धीरे ठीक होने लगती है, क्योंकि खजूर में पर्याप्त रूप से फाइबर उपलब्ध होता है, जो पाचन क्रिया में सहयोग करता है तथा कब्ज को दूर करने में मदद करता है। यदि हम दैनिक रूप से अपने खाद्य पदार्थों के साथ पर्याप्त मात्रा में फाइबर का प्रयोग करते हैं, तो हमारे पेट में पाचन संबंधी किसी प्रकार की समस्या नहीं होती है। इसलिए दैनिक रूप से तीन से चार खजूर का सेवन करना चाहिए क्योंकि 100 ग्राम खजूर में 1.6 ग्राम फाइबर पाया जाता है।
सूजन को काम करने के लिए
हमारे शरीर में सूजन तथा इन्फ्लेमेशन की समस्या को दूर करने के लिए मैग्नीशियम का प्रयोग किया जाता है। शरीर में ज्यादा पर्याप्त रूप से मैग्नीशियम उपलब्ध होता है, तो हमारे शरीर में सूजन तथा इन्फ्लेमेशन की समस्या से राहत मिलती है। यदि आपको किसी कारण से शरीर में सूजन है, तो आप को पर्याप्त रूप से मैग्नीशियम युक्त खाद्य पदार्थ लेने की आवश्यकता होती है, जिससे आपके शरीर में होने वाली सूजन की समस्या समाप्त हो जाए इसलिए खजूर हमारे शरीर में होने वाली इन्फ्लेमेशन की समस्या को ठीक करने में मदद करता है, क्योंकि खजूर में पर्याप्त रूप से मैग्नीशियम पाया जाता है।
इसलिए यदि आपके शरीर के किसी भी अंग में विभिन्न कारणों में से सूजन की समस्या है और सूजन ठीक नहीं हो रही है तो इसका मतलब आपके शरीर में मैग्नीशियम की कमी है। मैग्नीशियम की कमी को पूरा करने के लिए दैनिक रूप से तीन से चार खजूर का सेवन करना चाहिए, जो हमारे शरीर में पर्याप्त रूप से मैग्नीशियम की कमी को पूरा करते हैं।
प्रेग्नेंसी मे स्वस्थ्य रहने के लिए
प्रेगनेंसी में मां तथा होने वाले बच्चे दोनों को ही पोषण की आवश्यकता होती है, जिससे बच्चे को अपने शारीरिक तथा मानसिक विकास में सहयोग प्राप्त होता है तथा बच्चा स्वस्थ तथा निरोग पैदा होता है तथा मां के शरीर में पर्याप्त शारीरिक शक्ति होने के कारण उसे प्रेग्नेंसी के समय होने वाली विभिन्न प्रकार की शारीरिक समस्याओं से राहत मिलती है। इसलिए गर्भवती महिला को पर्याप्त शारीरिक शक्ति प्रदान करने के लिए दैनिक रूप से खजूर का सेवन करना चाहिए।
खजूर में उपस्थित विभिन्न प्रकार के पोषक तत्वों से शरीर के सभी प्रकार के पोषक तत्वों की कमी पूरा होती है, जिससे होने वाला बच्चा स्वस्थ रहता है तथा महिलाओं को प्रसव पीड़ा से लड़ने में सहयोग प्राप्त होता है तथा प्रेग्नेंसी के समय होने वाले विभिन्न प्रकार की समस्याएं नहीं होती हैं। इसलिए गर्भवती महिलाओं को दैनिक रूप से तीन से चार खजूर का सेवन करना चाहिए।
निष्कर्ष
जैसा कि आपको बताया गया है कि खजूर हमारे लिए तथा हमारे शरीर के लिए एक पर्याप्त पोषक पदार्थ होता है, जिसके प्रयोग करने से दैनिक जीवन में जरूरी सभी प्रकार के खाद्य पदार्थों की पूर्ति हमारे शरीर को होती रहती है। यदि हमारे शरीर में पर्याप्त रूप से पोषक तत्व तथा खाद्य पदार्थ उपस्थित होते हैं, तो हमारा शरीर स्वस्थ तथा मजबूत बना रहता है तथा शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती रहती है। शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के कारण हमारे शरीर में किसी प्रकार का रोग नहीं हो पाता है।
इसलिए हमें दैनिक रूप से खजूर का सेवन करना चाहिए। उपरोक्त लेख में Khajur Khane Ke Fayde तथा उसमें उपस्थित पोषक तत्वों के बारे में जानकारी उपलब्ध कराई गई है, खजूर खाने के फायदे की जानकारी से खजूर का प्रयोग करके विभिन्न प्रकार के रोगों से बच सकते हैं तथा अपने शरीर को स्वस्थ बना सकते हैं। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए जिन खाद्य पदार्थों तथा पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है वह सभी खजूर में उपलब्ध होते हैं।
लोगों द्वारा पूछे गए प्रश्न
1 दिन में कितनी खजूर खाने चाहिए?
आप अपनी शारीरिक संरचना के अनुसार खजूर का सेवन कर सकते हैं। सामान्य शारीरिक संरचना वाला व्यक्ति तीन से चार खजूर का सेवन दैनिक रूप से भिगोकर कर सकता है। खजूर का सेवन खाना खाने के पहले करना चाहिए जिससे हमें बहुत अधिक एनर्जी देता है तथा पाचन क्रिया में सहयोग करता है।
रोज खजूर खाने से क्या होगा?
यदि आप दैनिक रूप से तीन या चार खजूर का सेवन करते हैं तो आपको पर या शारीरिक शक्ति प्राप्त होती है। साथ ही साथ खजूर में फाइबर होने के कारण यह आपकी पेट से कब्ज की समस्या को भी दूर करता है, इसलिए जिन व्यक्तियों को पेट में पाचन संबंधी विभिन्न समस्याएं होती हैं उनको सुबह खाली पेट रात को भिगोए हुए तीन से चार खजूर खाने चाहिए।
सुबह खाली पेट खजूर खाने से क्या होता है?
खाली पेट खजूर खाने से हमें शारीरिक एनर्जी प्राप्त होती है, साथ ही साथ जिन व्यक्तियों को कब्ज की समस्या के कारण पेट साफ नहीं होता है उनकी कब्ज की समस्या दूर होती है जिससे व्यक्तियों में बवासीर जैसी बीमारियां दूर रहती हैं।
खजूर कब नहीं खाना चाहिए?
खाना खाने के बाद खजूर का सेवन नहीं करना चाहिए या फिर रात को सोने से पहले खजूर का सेवन नहीं करना चाहिए खजूर का सेवन खाना खाने के बाद करने से पाचन क्रिया प्रभावित होती है, इसलिए जिन व्यक्तियों को पाचन संबंधी समस्याएं होती हैं उनको खजूर का सेवन खाना खाने के पहले भी करना चाहिए।
Author Profile
Latest entries
BLOG2023.07.18माइग्रेन के लक्षण और उपाय जानें कैसे पाएं इस बीमारी से छुटकारा
BLOG2023.07.18रुद्राक्ष के स्वस्थ्य से जुड़े लाभ | Health Benefits of Rudraksha
BLOG2023.07.18रुद्राक्ष थैरेपी (Rudraksha Therapy) कर सकती है दुनिया के किसी भी रोग का इलाज
BLOG2023.07.18रुद्राक्ष का पानी पीने के फायदे | Benefits Of Drinking Rudraksha Water